फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैंक क्लर्क के घर से नकदी व जेवर की चोरी, महिला के कुंडल खींचे

Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह के गांव ततारपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने गांव निवासी सुखविंदर की पत्नी के कानों से कुंडल खींच लिए। साथ की गांव के ही बैंक क्लर्क लटूर सिंह के घर से 78 हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अमरोहा के सैदनगली में स्थित जिला सहकारी बैंक में तैनात क्लर्क लटूर सिंह ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ घर में सोए थे। शुक्रवार रात में बेटा दामोदर सिंह और उनकी पत्नी अलग कमरे में जबकि वह और उनकी पत्नी कुसुमलता दूसरे कमरे में सो रहे थे। किसी समय घर में चोर घुस आए और बेटे के कमरे के बाहर से कुंडा लगा दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़े और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद संदूक को लेकर गए। संदूक में रखे 78 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। संदूक बाद में जंगल में मिला है। इधर, शनिवार की सुबह में उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद ही चोरी की जानकारी हुई। बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, इसी गांव निवासी सुखविंदर ने बताया कि उनकी पत्नी के कुंडल चोरों ने खींच लिए थे। पत्नी के चीखने पर वह जागे तो चोरों ने उनके कंधे में ईंट मारकर डराते हुए शांत कराया। इसके बाद भाग निकले। सुखविंदर ने भी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें