फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा-सपा प्रत्याशी की हार-जीत पर शर्त लगाने में दो पर केस दर्ज

Sat, 18 May 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी की हार-जीत पर शर्त लगाना दो लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत शर्त लगाने वाले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी बिजेंद्र सिंह और नीरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी विओपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी बिजेंद्र सिंह और नीरेश कुमार ने 2.30 लाख रुपये की दो दिन पहले शर्त रखी है। इस शर्त का अनुबंध स्टांप पर कराया गया है। दो लोग गवाह बनाकर उनको शर्त की रकम भी जमा कर दी गई है। इसमें बिजेंद्र ने भाजपा प्रत्याशी की जीत और नीरेश ने सपा प्रत्याशी की जीत पर शर्त लगाई है। यदि भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है तो नीरेश कुमार द्वारा बिजेंद्र को 2.30 लाख रुपये दिए जाने हैं और सपा प्रत्याशी की जीत होती है तो बिजेंद्र द्वारा नीरेश को 2.30 लाख रुपये दिए जाने हैं। विओपाल का कहना है कि इस शर्त से गांव में माहौल खराब हो सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच कराई गई थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है। जुआ अधिनियम के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें