फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट

Mon, 02 Nov 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नावई। रामनगर टप्पा वैश्य गांव में लकड़ी हटाने के विवाद में एक परिवार पर हमला हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित रामेश्वर की तहरीर पर पिता और दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हुई है। रामेश्वर के अनुसार, 30 अक्तूबर को गौरव, भोले और दिनेश उनके घर के पीछे लकड़ी हटाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। वे लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। उन्होंने रामेश्वर, उनकी बेटी, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की। बेटी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बेटे के सिर में भी चोट लगी। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें