फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: छात्रा से छेड़खानी कर तेजाब डालने की दी धमकी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी धेवती उनके पास रहती है। वह एक कम्प्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए जाती है। दूसरे मोहल्ला निवासी युवक आते जाते समय छेड़खानी करता है। तेजाब डालने की धमकी देता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्रा के साथ दूसरे मोहल्ले का निवासी युवक लगातार छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था। छात्रा के विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी गई। छात्रा के नाना ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी भागा हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी धेवती उनके पास रहती है। वह एक कम्प्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए जाती है। दूसरे मोहल्ला निवासी युवक आते जाते समय छेड़खानी करता है। तेजाब डालने की धमकी देता है। 19 जून की रात आरोपी शराब पीकर उनके घर में घुस गया और तेजाब डालने की धमकी दी। विरोध करने पर उनकी धेवती व नाना नानी को भी मारने की धमकी देने लगा। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजीव शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सदाकत अली ने बताया कि आरोपी भागा हुआ है। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें