फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गर्भवती की मौत के 14 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। हुसैनपुर भूड़ गांव में चार माह की गर्भवती विवाहिता की मौत के मामले में 14 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के बंदरई कमालगढ़ निवासी धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सर्वेश की शादी 20 अप्रैल 2025 को हुसैनपुर भूड़ निवासी प्रेमपाल के बेटे श्यामवीर के साथ की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही पति और सास अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सर्वेश को प्रताड़ित करने लगे। पंचायत भी बैठी लेकिन कुछ दिन बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। सर्वेश चार माह की गर्भवती थी। 16 अगस्त की शाम करीब पांच बजे मायके वालों को फोन पर सूचना दी गई कि सर्वेश ने आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर जब मायके वाले हुसैनपुर भूड़ पहुंचे तो शव बरामदे में पड़ा था। मायके वालों को देखते ही पति और सास भागने लगे। रोकने और पूछताछ करने पर आरोपियों ने मायके पक्ष के साथ भी मारपीट की और भाग गए। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पति श्यामवीर, सास श्यामवती और एक अज्ञात के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को दबथरा तिराहे के पास से आरोपी श्यामवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें