फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी मरने पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 14 पर केस

सार

हजरतनगरगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में बकरी मरने पर हुए दो पक्षों के बीच विवाद में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक अज्ञात भी शामिल है।मालूम हो कि सोमवार को पोटा गांव के निवासी गफ्फार की बकरियां पोटा-बराही मार्ग किनारे चर रहीं थीं। इसमें एक पक्ष से सुनहरी, अजमेश, अनिल और बंटी घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से गफ्फार घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतनगरगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में बकरी मरने पर हुए दो पक्षों के बीच विवाद में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक अज्ञात भी शामिल है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार को पोटा गांव के निवासी गफ्फार की बकरियां पोटा-बराही मार्ग किनारे चर रहीं थीं। इसी दौरान बकरियां अजमेश के खेत में घुस गईं। आरोप है कि एक बकरी को खेत स्वामी ने मार दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था और फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से सुनहरी, अजमेश, अनिल और बंटी घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से गफ्फार घायल हुए थे। मंगलवार को इस मामले में सुनहरी की तहरीर पर पुलिस ने गफ्फार, जर्रार, सत्तार, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद जुनैद, दानिश और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जबकि दूसरे पक्ष के सत्तार की तहरीर पर अजमेश, अनुज, मुनेश, वंटी, सतीश, जोगेंद्र और सुरेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें