फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद के दुकान को लेकर हुए विवाद में न्यायालय के आदेश पर 13 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा गांव में 16 जून की दोपहर मस्जिद की दुकानों के किराए को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर 13 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस पहले ही दोनों पक्षों के लोगों पर माहौल खराब करने जैसी धाराओं में केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

उस समय पुलिस ने एक पक्ष की ओर से भी जानलेवा हमले की धाराओं में भी केस दर्ज किया था। पर दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। यह पक्ष में न्यायालय में गया और कार्रवाई करने की मांग उठाई। न्यायालय के आदेश पर अब रजपुरा निवासी शाहे आलम, जुबैर, सलमान, जावेद, नासिम, शमशाद, नौशाद, जमील, अहमद, समीर, इशहाक, आसिफ, अलमास, जमील अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें