फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव लावर में सत्यपाल की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लावर गांव के रहने वाले वीर सिंह यादव 20 अप्रैल को बेटे सत्यपाल के साथ गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। उसी दौरान सत्यपाल के मोबाइल पर एक कॉल आई। सत्यपाल गांव के ही सत्यराम के पास जाने की बात करते हुए चला गया। शाम तक वापस न लौटने पर युवक का पिता वीर सिंह, सत्यराम के घर पहुंचे। सत्यपाल के संबंध में पूछताछ करने पर डरा धमकाकर भगा दिया गया।
तभी अगले दिन सुबह 21 अप्रैल को गांव के ही रहने वाले सुमित सहित आदि लोगों ने वीर सिंह को बताया तुम्हारा बेटा नवाब सिंह के खेत में बंधा हुआ पड़ा है। वीर सिंह ने मौके जाकर देखा तो बेटा मूर्छित हालत में पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोट होने की बात बताई गई है। उसे जुनावई में सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। बाद में उपचार को ले जाते समय सत्यपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही सत्यराम व मोहर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें