फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की हत्या के आरोप में पति समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गनूपुरा गांव के रहने वाले रामनिवास यादव ने अपनी पुत्री सुमन कुमारी (32) की शादी ग्यारह वर्ष पहले थाना क्षेत्र के ढड़वारा गांव के रहने वाले इंद्रपाल के साथ की थी। वहीं महिला की एक माह पहले 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने महिला का पोस्टमार्टम कराया था और ससुराल वालों पर शारीरिक व मानसिक शोषण तथा गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तभी से मृतक का पिता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। परंतु उच्चाधिकारी से शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने एक माह बाद पीड़ित की शिकायत पर थाने में मृतका का पति इंद्रपाल तथा थाना कैला देवी के गांव बमनपुरी कलां गांव के रहने वाले नंदोई मनवीर सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें