संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। आरोप है कि नौ मई को महिला के साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने बामुश्किल विवाहिता को बचाया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी अमरपाल सिंह के 16 वर्ष पूर्व संतोष की शादी हुई थी। आरोप है कि नौ मई को महिला के पति अमर पाल और सास-ससुर ने संतोष के साथ मारपीट कर दी। प्रताड़ित किया गया। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर पुलिस ने पति अमरपाल, ससुर नन्हू और सास वीरवती के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।