सरायतरीन (संभल)। बहजोई पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरेशियां निवासी सद्दाम हुसैन ने एसपी को बताया कि 29 जनवरी 2024 को बेटी फिजा की शादी अलीगढ़ जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र कैला नगर सेंटर टावर के नजदीक में सिविल लाइन निवासी राहिल उर्फ अरशान के साथ की थी।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी में कम दहेज देने का ताना देकर 25 लाख रुपये की मांग की। यह पूरी न होने पर मारपीट करके घर से निकाल दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अलीगढ़ जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला कैलानगर सेंटर टावर सिविल लाइन निवासी राहिल उर्फ अरशान, मुन्ने खां, शाहजेब उर्फ हनी, अमान उर्फ फैरिश, आगरा जिले थाना कमिश्नर आगरा के मोहल्ला बापूनगर खंदारी के पास निवासी परवेज और सिदरा उर्फ सिम्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।