फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत पर अवैध कब्जा करने की कोशिश में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई पुलिस ने मुल्हैटा में खेत पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करने में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

गांव मुल्हैटा के निवासी श्याम बाबू ने बताया कि शनिवार को गांव के ही छह लोगों ने दबंगई के बल पर जबरदस्ती खेत पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब सीओ के आदेश पर गांव मुल्हैटा निवासी गजराम, सुभाष, अंकित, अमित और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें