फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की मौत में पति समेत सात लोगों पर केस

Tue, 27 May 2025 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश से महिला की मौत के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि जिला बदायूं के थाना उघैती के गांव खंडुवा निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने अदालत के आदेश से कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसने अपनी बहन मंजू की शादी गांव भवन निवासी कुलदीप से की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले बहन को आए दिन ताना देकर आत्महत्या के लिए उकसाते थे। बीती 25 जनवरी को भी पति व ससुराल वालों ने बहन को बुरा भला कहते हुए आत्महत्या को उकसाया था। इस पर बहन ने परेशान होकर घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर वह जब बहन की ससुराल पहुंचा और 112 डायल पुलिस व पुलिस को भी सूचना दी थी। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव भवन निवासी आरोपी पति कुलदीप समेत ससुरालियों में रामसेवक, चंद्रवती, सुरजीत, शिवकुमार, कल्लू व कंचन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें