फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला से मारपीट में प्रधान समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर ततारपुर के ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के साथ महिला से मारपीट करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया था। ग्राम प्रधान की ओर से भी कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पीड़ित महिला गीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार की शाम को खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रही थी। पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान अमरपाल ने अपने बेटे बिरलेश और भाई कमलकिशोर और सत्यपाल के साथ मिलकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि धारदार हथियार से घायल किया है। वहीं, ग्राम प्रधान ने भी घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें