फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जलभराव से निजात न मिलने पर नगर पालिका के खिलाफ दायर किया वाद

Fri, 18 Oct 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर मोहल्ला हनुमानगढ़ी के लोग आयोग पहुंच गए हैं। महिला समेत दो लोगों ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग संभल में नगर पालिका के खिलाफ वाद दायर किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी मोरकली और गोपेश कुमार ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग संभल में नगर पालिका के खिलाफ परिवाद दायर किया है। जिसमें कहा है कि नगर पालिका परिषद द्वारा चंदौसी के वार्ड संख्या चार को साफ सफाई व सड़क निर्माण से उपेक्षित कर रखा है। लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान भी नहीं हो सका है। जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनके नाम रजिस्टर्ड मकान हैं। नगर पालिका को गृह कर का भुगतान भी नियमानुसार करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह नगर पालिका परिषद के चुनाव में मतदान भी करते हैं। पालिका का दायित्व है कि वह गृह कर वसूलने के उपरांत नगर पालिका अधिनियम के तहत क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। वादी ने जलभराव की समस्या को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों से शिकायत भी की है। इतना ही नहीं पालिका के अवर अभियंता ने संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत में स्थलीय निरीक्षण करने पर मोहल्ला हनुमानगढ़ी स्थित उनकी संपत्ति को नगर पालिका की सीमा से बाहर बताया है। शिकायतकर्ताओं ने अपने दावे में पालिका से क्षेत्र की साफ-सफाई कराने और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। अधिवक्ता लवमोहन वार्ष्णेय ने बताया कि परिवाद स्वीकार करके विपक्षीय को नोटिस जारी करने के आदेश करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें