संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी नफीस ने तहरीर देकर कहा कि वह चार अप्रैल को परियावली अड्डे पर खड़ा था। तभी सदीरनपुर की ओर से कैंटर आया। उसे मारने के लिए चालक ने कैंटर उसके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद पीड़ित ने अपने भाई नईम के साथ कैंटर का पीछा किया तो ग्राम नाहरठेर में पहले से घात लगाए बैठे वसीम, सलमान, तसलीम, और कैंटर चालक आसिफ ने उसके भाई नईम को मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वसीम ने चाकू निकाल कर नफीस के पेट में मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।