फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रुपये वापस नहीं करने आरोप में पांच लोगों पर केस

Sat, 22 Mar 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मिनी बैंक में रुपये जमा कराकर वापस न करने के आरोप में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बेहटा जयसिंह निवासी महेश ने दर्ज कराए गए मामले में बताया कि गांव का ही एक युवक एक नामचीन बैंक के नाम पर मिनी बैंक चलाता था। उसने तथा गांव के कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई के लाखों रुपये बैंक में जमा किए थे। बीती 24 अगस्त 2024 को वह युवक बैंक में ताला डालकर भाग गया। रुपये मांगने पर उसके परिजन व रिश्तेदार अभद्रता करते हैं। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही विनोद, भोला, चंगेरी, गोपाल व पुत्तन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें