फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भूमि के विवाद को लेकर हुए झगड़े में 13 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गांव बरई में बुधवार को भूमि को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 13 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। बता दें कि विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी रामेश्वर और गांव के ही राकेश के बीच भूमि पर कब्जा करने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तक के साथ दोनों पक्षों ने धक्का मुक्की कर दी। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के प्रहलाद, अंकित, राकेश, रामेश्वर, राजाराम और भूरे घायल हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए चंदौसी सीएचसी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने राकेश, रामेश्वर, अंकित और प्रहलाद को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में एसआई अमर पाल की तहरीर पर दोनों पक्षों के रामेश्वर यादव, राजाराम, सुनील, भूरे, छोटे, प्रहलाद, रामकिशोर, रामपाल, नरेश, ताराचंद्र, राजेश, अंकित, राकेश सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि एसआई अमर पाल की तहरीर पर दोनों पक्ष के 13 नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें