फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारात घर की आड़ में मदरसे के निर्माण में 11 के खिलाफ केस दर्ज, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में बरात घर निर्माण की आड़ में मदरसे का निर्माण कर देने के मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक विजय सिंह की तहरीर पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि हसनपुर मुंज्बता में वर्ष 2019 से बारात घर का नाम लेकर धीरे-धीरे गांव के शाहनवाज पुत्र हाजी नन्हे, शरीफ पुत्र बशीर, मुनव्वर पुत्र वाजिद, मोहम्मद शादाब पुत्र नन्हे, खालिक पुत्र मोहम्मद जान, मोहम्मद इमरान पुत्र तस्लीम अहमद, मुजफ्फर पुत्र गुलाम रब्बानी, जलील अहमद पुत्र कल्लू, सत्तार पुत्र दुल्हा, रफीक पुत्र बशीर अहमद और जाहिद पुत्र नसरूद्दीन द्वारा बिना किसी उचित व वैध अनुमति के मदरसे का निर्माण करके दो धर्मों व दोनों समुदायों में धार्मिक वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक घृणा व शत्रुता फैलाने का कार्य किया है। इस आरोप में धारा 153(्न), 505 (2) के तहत सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही शरीफ, मुनव्वर, मोहम्मद शादाब, मुजफ्फर, जाहिद निवासी हसनपुर मुंजब्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें