फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज की अनुबंधित 58 बसों से 20 में हैं म्यूजिक सिस्टम, यात्री कैसे सुनेंगे रामधुन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/ चंदौसी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत सभी रोडवेज बसों में रामधुन और कीर्तन बजाने का आदेश है। इससे सफर में सवारियां राममय हो जाएंगी। लेकिन संभल से मुरादाबाद, चंदौसी से मुरादाबाद, बदायूं और संभल के बीच चलने वाली अनुबंधित 58 बसों में सिर्फ 20 में म्युजिक सिस्टम है। बाकी में नही हैं।
विज्ञापन

बस चालकों का कहना है कि मालिकों ने पैसे दिए नहीं है और विभाग की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे वह कैसे बसों में म्यूजिक सिस्टम लगवाएं। रामधुन बसों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक बजाई जानी थी। पर म्यूजिक सिस्टम के अभाव में शासन के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने भी आदेश जारी कर खानापूर्रि कर दी।
विज्ञापन

संभल के कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी हसन इमाम ने बताया कि जल्द सिस्टम लगवाया जाएगा। इसके लिए शासन ने एक हजार रुपये धनराशि खर्च करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें