फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने पर आरोपी व उसकी मां और भाई पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते तीन माह पहले महिला को घर में अकेली पाकर रिश्तेदार ने जबरदस्ती बलात्कार किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। अब आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो फोटो वायरल कर दिया गया। महिला ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला कुछ दिन पहले अपने मौसेरी बहन के यहां बहजोई थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। वहां मौसेरी बहन का रिश्ते का देवर उस पर गंदी नजर रखने लगा। कुछ समय बाद महिला वापस घर लौट गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला के गांव में आना जाना शुरू कर दिया। पांच नवंबर महिला घर पर अकेली थी, जबकि महिला की मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को कमरे में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो और फोटो भी बना लिया।
किसी को बताने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां को बताई। जिस पर पीड़िता की मां ने आरोपी के घर शिकायत की। आरोप है कि युवक के परिवार वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं आरोपी ने फोटो वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिए। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस के तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां और दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें