फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोरी को ले जाने में चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। तीन दिन पहले खेत पर काम करने गए परिवार के लोगों की गैर मौजूदगी में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में किशोरी की मां ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे करीब एक किसान का परिवार खेत पर काम करने गया हुआ था। जबकि 17 वर्षीय बेटी घर पर ही काम काज करने के लिए रुक गई थी। परिवार के लोगों जब खेत से घर वापस लौटे तो पुत्री गायब थी। इस मामले में किशोरी की मां ने अलीगढ़ जनपद के सुमेर जवां के रहने वाले कपिल कुमार, थाना क्षेत्र के गांव के देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, गोपाली सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें