फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं पर लापरवाही पर भड़कीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, जिम्मेदारों को लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भड़क गईं। जिम्मेदारों को लताड़ते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। जिला अस्पताल और सीएचसी में कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान सफाई देने की कोशिश करने पर जिम्मेदारों को बाहर कर दिया। मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। जिला अस्पताल में दो दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद एक जनपद-एक उत्पाद में शामिल हैंडीक्राफ्ट कारोबार को नजदीक से देखा और इससे बनी वस्तुओं की सराहना की।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह सोमवार को संभल जिले में दौरे पर पहुंचीं। जिला अस्पताल में डिलीवरी कक्ष में प्रसूति महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और विभाग की ओर से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। लापरवाही दिखने पर सफाई देने की कोशिश करने पर जिम्मेदारों को कुछ देर के लिए बाहर कर दिया। इसके बाद प्रसूतियों से पूछताछ की। ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निर्माण में हो रही देरी पर खरी खोटी सुनाई। सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना को दो दिन के भीतर प्लांट लगवाने के निर्देश दिए। सुषमा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। कोरोना से बचाव के टीकाकरण कक्ष में व्यवस्थाओं की हालत देख उपाध्यक्ष का पारा चढ़ गया। एक-एक कर सभी कर्मचारियों को फटकार लगाई। टीकाकरण की स्थिति जानने के दौरान सीएमएस मनीष अरोड़ा ने कुछ सफाई देने का प्रयास तो उन्हें और एक अन्य डाक्टर को बाहर कर दिया। सीएमओ को व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि यह लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। इन्हें इनका काम सिखाइये। यहां के बाद उन्होंने हयातनगर का रुख किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएमओ अजय सक्सेना, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें