फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से लड्डू ले जाने वाले ड्राइवर पर एफआईआर

Mon, 16 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लड्डू जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस वाहन चेकिंग को लेकर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। शनिवार की देर रात पुलिस ने रेलवे फाटक से चेकिंग के दौरान इनोवा गाड़ी से 24 कार्टून में 1500 पैकेट में 200 किलो लड्डू पकडे थे। पुलिस वाहन समेत चालक को कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान चालक मोहसिन पुत्र नईम निवासी मुहल्ला खताड़ी थाना रामनगर (नैनीताल) ने पुलिस को बताया कि यह लड्डू पूर्व विधायक गिरीश चंद्र ने वितरण के लिए मंगवाए थे।
विज्ञापन


चंदौसी विधान सभा से पूर्व विधायक की पत्नी प्रत्याशी है। पुलिस ने इनोवा चालक मोहसिन के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चालक से दो हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूल कर वाहन व उसे छोड़ दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लड्डुओं को जब्त कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश राव ने लड्डुओं के बसपा नेता के होने के आरोप से सिरे से ही खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें