फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साइड न देने को लेकर भिड़े कार सवार, जमकर हुई मारपीट

Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। रेलवे स्टेशन रोड पर साइड न देने पर दो कार सवारों में जमकर मारपीट हुई। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। पुलिस के मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर व रायपुर निवासी तीन लोग स्विफ्ट कार से बबराला रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। उसी समय फरीदपुर निवासी नेम सिंह युवक से साइड न देने को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कार सवार लोगों ने नेम सिंह को थप्पड़ मार दिया। इस पर नेम सिंह ने अपने पक्ष के लोगों को फोन कर बुलाया लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान सड़क जाम लग गया। किसी ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। लेकिन इससे ही आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें