फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टैंकर के पीछे घुसी कार, ग्रेटर नोएडा के पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे गांव समसोई के निकट टैंकर के पीछे से कार टकरा गई। हादसे में ग्रेटर नोएडा निवासी जफरुल हसन (50) और उसके बेटे अर्श मोहम्मद (8) की मौत हो गई। जफरुल की पत्नी नाजिश और 10 साल का बेटा वाजिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल मां-बेटे और कार चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के खजूरी निवासी समीर ने बताया कि वह रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिए जिला बरेली के मनौना में गया था। वहां जफरुल हसन भी परिवार सहित शामिल थे। लौटते वक्त जफरुल अपने परिवार के साथ समीर की कार में सवार हो गए। बहजोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे टैंकर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा लिए, इस कारण कार टैंकर में पीछे से टकरा गई।
हादसे में जफरुल हसन व उनके बेटे अर्श मोहम्मद की मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। टैंकर चालक हिरासत में है। टैंकर भी पुलिस के कब्जे में है। क्षतिग्रस्त कार को रास्ते से हटाकर टोल प्लाजा के निकट खड़ा करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें