फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टायर में पंक्चर होने पर पलटी कार, सात लोग घायल

Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित गांव इटऊआ के पास शुक्रवार की रात करीब तीन बजे पहिये में पंक्चर होने पर कार पलट गई। हादसे में होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली से घर लौट रहे बदायूं के सात लोग घायल हो गए। चार लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जिला बदायूं अंतर्गत थाना बिनाबर के गांव सिंधा मुझाना निवासी ओमपाल परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। होली के त्योहार पर वह शुक्रवार की रात अपने दोनों पुत्र, पुत्रवधु, पौत्री के साथ दिल्ली से किराये की कार से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब तीन बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव इटऊआ के पास कार के अगले पहिये में पंक्चर हो गया। हादसे में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। कार में सवार ओमपाल (50), उनके पुत्र सुखपाल (30), मनोज (22), पुत्रवधू स्वाति (20), दो माह की पौत्री कनक, गांव निवासी नरेश, जिला हरदोई के गांव मगनपुर निवासी कार चालक अनुज घायल हो गए। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी व अन्य लोग आ गए। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ओमपाल, स्वाति, कनक, सुखपाल को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें