फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटर की टक्कर से कार मैकेनिक की मौत, भतीजा घायल

Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे सैफ खां सराय निवासी कार मैकेनिक हाजी अनीस (46) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका भतीजा हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैफ खां सराय निवासी अनीस कार मैकेनिक थे। परिवार में पत्नी तज्जुमबुल हज्जन और दो बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात अनीस अपने भतीजे हसीन के साथ बाइक से एक पंचायत में सिरसी गए थे। देर रात करीब एक बजे घर वापस लौट रहे थे। संभल कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए संभल लाया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान अनीस की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें