फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, दो लोगों की मौत

Wed, 29 Apr 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें संभल के आदिल नामक व्यक्ति भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसा नेशनल हाईवे-34 पर दरियापुर पुलिस चौकी के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ड्यूटी के बाद ईको वैन से लिफ्ट लेकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव वलीपुरा निवासी नवीन सैनी 30 वर्ष,नगर के स्याना बस स्टैंड निवासी तेजेंद्र 32 वर्ष नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
ड्यूटी के बाद ईको वैन से लिफ्ट लेकर घर लौट रहे थे। वैन में गांव चचरई थाना जहांगीराबाद निवासी वीरेंद्र कुमार भी सवार थे। मोहल्ला शहरखा बारादरी कस्बा गन्नौर जनपद संभल निवासी आदिल वाहन को चला रहे थे। मंगलवार की तड़के नेशनल हाईवे-34 पर वैन दरियापुर पुलिस चौकी के सामने भांटगढ़ी गांव स्थित साबुन फैक्टरी की दीवार में घुस गई। हादसे में वैन में सवार नवीन और तेजेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक आदिल और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आ गई, इसके कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें