फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: घर के बाहर बैठे ग्रामीणों को बेकाबू कार ने रौंदा, तीन की मौत, छह घायल

Fri, 14 May 2021 10:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

यह हादसा हयातनगर थाना क्षेत्र में बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर गांव के बाहर हुआ। हादसे की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में इसी गांव के रहने वाले कल्लू (65) पुत्र लीलाधर, रामौतार (55) पुत्र ईश्वरी, रिंकू (20) पुत्र संतराम शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गवां मार्ग से शुक्रवार दोपहर गुजरती तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। पहले कार खंभे से टकराई और फिर घरों के बाहर मौजूद ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक को जमकर पीटा और जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। पिटाई से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


यह हादसा हयातनगर थाना क्षेत्र में बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर गांव के बाहर हुआ। हादसे की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में इसी गांव के रहने वाले कल्लू (65) पुत्र लीलाधर, रामौतार (55) पुत्र ईश्वरी, रिंकू (20) पुत्र संतराम शामिल हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू के भाई विनोद की शादी सात मई को हुई थी। शुक्रवार को विनोद की ससुराल से रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदारों के साथ परिवार के लोग तथा अन्य ग्रामीण रिंकू के घर के बाहर बातचीत कर रहे थे कि इसी बीच बेकाबू कार ने खंभे को टक्कर मारने के बाद कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसी गांव के रहने वाले पाली उर्फ अमरपाल, राम भरोसे, देवेंद्र, अरविंद समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा और जाम लगा दिया। गश्त पर निकले दो सिपाहियों ने चालक को बचाने की कोशिश की तो ग्रामीण और भड़क गए। बाद में थाने से पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया और पिटाई से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जाम से इस रोड पर लगभग ढाई घंटे वाहन थमे रहे।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक प्रियांशु अमरोहा जिले के आदमपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह नशे में था। कार से शराब की बोतल और गिलास मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें