फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झपकी आने से पेड़ से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी(संभल)। सैदनगली-मनोटा मार्ग पर गांव ऐंचोड़ा कंबोह में चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मोहम्मद हारिश ने बताया कि वह मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित मदरसे में पढ़ाते हैं। शनिवार दोपहर बाद अपने घर अमरोहा के शकरगढ़ी जा रहे थे। जैसे ही ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचे तो झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और वह घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें