फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पशुओं का चारा लेने जा रही गर्भवती महिला को कैंटर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर गांव नूरपुर के नजदीक कैंटर ने पैदल जा रही गांव नूरपुर निवासी रचना (30) पप्पू को रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल में की गई। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब महिला बुधवार की शाम पांच बजे के करीब गांव की अन्य महिलाओं के साथ साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रही थीं। जैसे ही सभी महिलाएं संभल-गवां मार्ग पर पहुंची तो गवां की तरफ से आ रहे कैंटर ने रचना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी चार महीने की गर्भवती थी। महिला अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। वहीं थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें