गुन्नौर में मनीषा हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च निकालते स्थानीय लोग - संवाद
गुन्नौर। हरियाणा में शिक्षिका मनीषा की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मोहल्ला जुलेपुरा से शुरू होकर सदर बाजार से होते हुए घासमंडी पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां लोगों ने मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगाें ने बताया कि यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। इस मौके पर देव गौतम, डॉ. मुकेश, काजी हम्माद, आस मोहम्मद, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, राजपाल सिंह, गुड्डू मेम्बर, रवि प्रताप, ललित कुमार, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे। संवाद