फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। भाकियू असली की बैठक शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। जिसमें 18 अक्टूबर को बिलारी में होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता शराफत अली व संचालन भूरे शर्मा के किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर मुरादाबाद के बिलारी नगर में 18 अक्तूबर को महापंचायत आयोजित होगी। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी। तहसील के तीनों ब्लॉक गुन्नौर, रजपुरा और जुनावई क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में किसानों को महापंचायत में ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान जयवीर सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह, सतीश चंद्र यादव, मोहन सिंह, शानू भाई, मोरध्वज यादव, सूरजपाल सिंह, महक, भूरे शर्मा, हरिशंकर, केदार सिंह, सोहन पाल सिंह, प्रेम सिंह यादव, विष्णु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें