फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पौधरोपण कर धरा को हरा भरा बनाए रखने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधे रोपित किए गए। पर्यावरण दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरियाली और आक्सीजन के लिए अपने और बच्चों के जन्मदिन पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। साथ ही समिति के स्थापना दिवस दो जुलाई तक पांच हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरी सराय में स्थित मिशन इंटर नेशनल एकेडमी स्कूल में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय संरक्षक व सलाहकार मुशीर खां तरीन, हरद्वारी लाल गौतम, नाहिद रजा, कुसुम, रूबी, डाॅ. नाजिम, डाॅ. जिकरूल हक, डाॅ.मोहम्मद शावेज, प्रदीप गुप्ता, तेजस्वी आदि ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर की। मानव और पर्यावरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में डाॅ. यूसी सक्सेना ने धरा को हरा भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय ने कहा कि मानव हस्तक्षेप के आधार पर पर्यावरण को दो भागों में बांटा जा सकता है। जिसमें पहला है प्राकृतिक या नैसर्गिक पर्यावरण और दूसरा मानव निर्मित पर्यावरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें