फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बी-पैक्स गुन्नौर दौलत खां के कैडर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले में सहकारी समितियों के कार्यों में पारदर्शिता व विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से डीएम ने अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर एआरसीएस ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से बी-पैक्स गुन्नौर दौलत खां के कैडर सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी की ओर से 29 जुलाई को तहसील गुनौर स्थित बी-पैक्स कन्हौआ, टाउन एरिया गुन्नौर व बी-पैक्स गुन्नौर दौलत खां का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण आख्या के परीक्षण में सामने आया कि बी-पैक्स गुन्नौर दौलत खां के सचिव की ओर से विभागीय निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपने दायित्वों का नियम के आधार पर निर्वहन नहीं किया गया।
विज्ञापन

पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए डीएम के निर्देश पर एआरसीएस की ओर से बी-पैक्स गुन्नौर दौलत खां के कैडर सचिव गिरिराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, निलंबन अवधि में वह बी-पैक्स गुन्नौर दौलत खां पर रहेंगे। इसके अलावा, निलंबित कैडर सचिव के विरुद्ध आरोप-पत्र बनाकर विस्तृत जांच के लिए तहसील गुन्नौर के एडीसीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, डीएम की ओर से 15 दिन में पूरे प्रकरण की जांच कर साक्ष्यों सहित आरोप-पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

साथ ही, गुन्नौर के कैडर सचिव हरी शंकर को अग्रिम आदेशों तक गुन्नौर दौलतखां समिति के कार्यों के निर्बाध संचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें