फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक रात में छह नलकूपों से केबल व स्टार्टर चोरी

Sat, 31 Oct 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। एंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में बृहस्पतिवार की रात आधा दर्जन किसानों के स्टार्टर चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है। चोर खेतों पर बनी नलकूप की कोठरियों के ताले तोड़कर स्टार्टर और केबल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी राजवीर, लोकेश कुमार, कृष्णोतार सिंह, चंद्रपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह और सुरेश कुमार के नलकूपों को निशाना बनाया गया। सुबह जब लोकेश कुमार अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए तो कोठरी का टूटा ताला देखकर दंग रह गए। कुछ आगे जाकर देखा तो पराली की आड़ में चोरी गए स्टार्टरों के खोखे बिखरे पड़े थे।
जानकारी होते ही सभी किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 और एंचोड़ा कंबोह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसानों से जानकारी ली। किसानों में रोष है। उनका कहना है कि इससे पहले भी तीन बार उनके स्टार्टर चोरी हो चुके हैं। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें