फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में सीएए के विरोध में चल रहा धरना स्थगित

विज्ञापन
संभल में कोरोना वायरस के चलते हुसैनी रोड स्थित सीएए के विरोध में चल रहे धरने को स्थगित करने के बाद - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पुलिस और प्रशासन के आग्रह पर सांसद और सपा जिलाध्यक्ष ने सीएए के विरोध में 62 दिन से चल रहा महिलाओं का धरना मंगलवार को स्थगित कराया है। महिलाओं ने धरना स्थगित करने से पहले देश में अमन और कोरोना वायरस से निजात की दुआ की।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर संभल के हुसैनी रोड स्थित निजी परिसर में 22 जनवरी से महिलाओँ का धरना चल रहा था। अब कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ा हुआ है। इसी के चलते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जिम्मेदारों से संवाद किया। मंगलवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के आवास पर धरना स्थगित कराने को लेकर वार्ता करने पहुंचे।
सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आग्रह किया कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। देश की जनता को फिलहाल इस खतरनाक वायरस से निप्टने की आवश्यकता है। इसलिए महिलाओं का धरना समाप्त कराया जाए। अधिकारियों की बात को सांसद और जिलाध्यक्ष ने समझा। उसके बाद महिलाओं से वार्ता की। जिसमें धरना प्रदर्शन स्थगित कराने के लिए आग्रह किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने सांसद और जिलाध्यक्ष की बात को समझा। महिलाओं ने धरना स्थल पर देश की तरक्की और कोरोना वायरस से निजात के लिए दुआ कराई। फिर महिलाएं अपने घरों को चली गईं। अधिकारियों से वार्ता के वक्त जियाउर्रहमान बर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें