फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं विदेश न भाग जाएं बवाल में फंसे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आरोपियों के विदेश भाग जाने के अंदेशे में पुलिस सतर्क हो गई है। अब बवाल में फंसे आरोपियों के पासपोर्ट खंगाले जा रहे हैं। जनपद स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। सबसे पहले उन आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके नाम पासपोर्ट जारी हैं। अगर पुलिस ने दबाव बनाया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ आरोपी विदेश भाग सकते हैं।
विज्ञापन

इस अंदेशे से पुलिस का भी इनकार नहीं है। इसके विपरीत पुलिस अपनी कार्रवाई में लग गई है ताकि आरोपियों को किसी तरह का लाभ न मिलने पाए। आईजी से लेकर एसपी तक बार बार स्पष्ट कर रहे हैं कि कोई दोषी छोड़ा नहीं जाएगा और कोई निर्दोष पकड़ा नहीं जाएगा। इसीलिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी को जांच सौंपी गई है।
संभल में 19 व 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने पर तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग हुई थी जिसमें दो युवकों बिलाल और शहरोज की जान चली गई थी। रोडवेज की एक बस फूंकी गई थी। इससे संबंधित मुकदमों में तमाम लोग नामजद हैं और सैकड़ों की भीड़ अज्ञात है। अब पुलिस की एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली की पुलिस ने सभी मुकदमों का ब्योरा एसआईटी के पास भेज दिया है। अब तक हुई बरामदगी की जानकारी भी एसआईटी को दी गई है। फोटो और वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने का काम जारी है।
इसी बीच ऐसे आरोपी भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनके नाम पासपोर्ट जारी हैं। आरोपियों के पासपोर्ट का ब्योरा जुटाने की कवायद में क्राइम ब्रांच लगी हुई है। ताकि पासपोर्ट रद्द कराए जा सकें। पासपोर्ट रद्द कराने का मकसद यह है कि कोई आरोपी विदेश भागने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें