फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीए क्लब ने बैलेंस सीट के नए प्रारूप पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीए क्लब की ओर से एक बैठक का रविवार को सीता रोड पर एक रेस्टाेरेंट में किया गया। इसमें बैलेंस शीट के नए प्रारूप पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे सीए हेमंत गर्ग ने नए प्रारूप की बारीकियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एक अप्रैल 2025 के बाद से जारी किए जाने वाले फाइनेंशियल स्टेटमेंट नए प्रारूप में ही जारी किए जाने अनिवार्य हैं। यह प्रारूप प्रोपराइटरशिप व पार्टनरशिप सभी तरह के व्यापारियों की बैलेंस शीट पर लागू होगा। इस प्रारूप में दो वर्षों का विवरण एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही व्यापारी के व्यापार से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे जीएसटी नंबर, व्यापार की प्रकृति आदि की जानकारी नोट्स के माध्यम से दी जाएगी। अध्यक्षता विपिन अग्रवाल और संचालन अंकुर भूषण अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अदिति वाष्र्णेय, शिवांगी, योगेश, सुधीर, नमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें