चंदौसी। कोतवाली इलाके में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर जेवर और 25 हजार की नगदी समेत घरेलू सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी ने पुलिस को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चंदौसी के मोहल्ला गोलागंज निवासी बबलूपाल ने बताया कि वह बुधवार की शाम परिवार के साथ हल्द्वानी शादी समोराह में शामिल होने गया था। घर के मुख्य गेट को ताला लगाकर बंद किया था। देररात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह लोगों ने घर का ताला टूटा देखा, तो उसे फोन कर जानकारी दी। दोपहर में मकान स्वामी घर पहुंचा।
उसने बताया कि चोर 25 हजार की नगदी, जेवर और घरेलू सामान चोरी करके ले गए हैं। मकान स्वामी बबलू पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।