फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में आज से लौटेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। करीब एक माह बाद स्कूल खुलने से परिसर में बच्चों की चहल-पहल और रौनक लौटेगी। कक्षाओं में फिर से पढ़ाई शुरू होगी और प्रार्थना सभा, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। विद्यालय खुलने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और शैक्षिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय 20 मई से ग्रीष्मावकाश के चलते बंद चल रहे थे। मंगलवार से जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फिर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। विद्यालय खुलने के साथ ही बच्चों की चहल-पहल लौटेगी और स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो जाएंगी। विद्यालय खुलने को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नए सत्र में नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। विभाग ने शिक्षकों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराने को कहा है। इसके लिए शिक्षक गांव और मोहल्लों में अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई के अलावा प्रार्थना सभा, खेलकूद, पुस्तकालय गतिविधियां और मध्याह्न भोजन योजना का संचालन भी नियमित रूप से किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि विद्यालय खुलने के साथ ही नामांकन अभियान में तेजी लाई जाएगी। शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश कराने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें