फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ऑन लाइन सेवाएं चौपट, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
-संभल में चंदौसी चौराहा पर खिंचा रहा सन्नाटा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चंदौसी/संभल। जिलेभर की इंटरनेट सेवा शनिवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह चौपट रही। जिससे करोड़ों के कारोबार का नुकसान पहुंचा है। मेंथा, हड्डी सींग आदि एक्सपोर्ट व घरेलू कारोबार के ई-वे बिल नहीं बनने से माल का आवागमन नहीं भेजा जा सका। ट्रांसपोर्ट को भी भारी घाटा हुआ। बैकिंग एवं डाक विभाग की सेवाएं भी चौपट रही। एटीएम से भी कैश नहीं निकल पाया। कृषि उत्पादन मंडी का कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपद्रव की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं सुबह से ही बंद कर दी गई थी। जिलेभर में इसके कारण व्यापारियों को ई-वे बिल नहीं मिल पाने के कारण ना तो उनका माल बाहर जा सका और ना ही माल की स्थानीय इलाकों में डिलीवरी हो सकी। सर्वाधिक एक्सपोर्टस को नुकसान पहुंचा। क्योंकि जो माल बाहर जाना था, लेकिन ई-वे बिल नहीं बन पाने के कारण कई ब़ड़े आर्डर पूरे नहीं हो सके। जिससे कैसिंल हो गए या फिर टाल दिए गए। जिससे मेंथा कारोबारियों, हड्डी सींग कारखाना संचालकों, खाद्यान्न कारोबार प्रभावित हुआ।
इसके अलावा ऑन लाइन शॉपिंग का कारोबार प्रभावित रहा, हालांकि फोन करके आर्डर बुक कराए जा सके। बैकिंग सेवा प्रभावित रही। एटीएम से धनराशि नहीं निकल सकी। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। मंडी समिति में ऑन लाइन कारोबार पूरी तरह चौपट रहा। राशन प्रणाली भी अब ऑन लाइन हो जाने के कारण गरीबों को राशन नहीं मिल सका।
विज्ञापन

किसानों को डीएपी खाद व बीज नहीं मिल सका, क्योंकि इसे लेने पर भी किसानों को ऑन लाइन अगूंठा लगाना प़ड़ता है। बिजली विभाग के बिल भी नहीं निकल पा रहे हैं और ना ही जमा हो पा रहे हैं। किसी भी ग्राम पंचायत को भी धनराशि नहीं मिल पा रही है। जाबकार्ड धारकों को उनकी मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। तहसील में आय जाति प्रमाण पत्रों के साथ साथ उपनिबंधक कार्यालय में बैनामें भी लटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें