चंदौसी के रसूलपुर कैली गांव के खलिहाल में लापता ग्रामीण की तलाश करते लोग
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात रसूलपुर कैली गांव में एक दुकानदार शौच के लिए खेतों की ओर गया लेकिन लापता हो गया। तलाशने गए उसके बेटे ने खेतों की ओर तीन लोगों को भागते देखा। जिससे ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि दुकानदार को अगवा कर लिया गया है। सैकड़ों ग्रामीण व बनियाठेर थाना पुलिस ने रात्रि करीब ग्यारह बजे तक लगातार काबिंग की लेकिन दुकानदार को कोई पता नहीं लग सका है।
बनियाठेर थाने के रसूलपुर कैली गांव के बाहर की मकान के नीचे समय कुमार पुत्र ओमप्रकाश की पंचर जोड़ने व पकौड़ी बेचने की दुकान है। बताते है कि संजय कुमार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए गया था।
बताते हैं कि काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके पुत्र ने खेतों की ओर जाकर देखा तो संजय जिसे डिब्बे में पानी ले गया था वह तो मौके पर पड़ा था लेकिन संजय का कहीं कोई पता नहीं था। उसी दौरान वहां से तीन लोगों को भागते भी देखा। उसने गांव आकर शोर मचाया कि उसके पिता का अपहरण कर लिया गया है। बनियाठेर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह भी मयफोर्स पहुंचे और सैकड़ो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
रात्रि ग्यारह बजे तक लगातार खेत खलिहानों में हाथों में टार्च आदि लेकर काबिंग की गई लेकिन संजय का कहीं कोई पता नहीं लगा है। ग्रामीण सुबह तलाश शुरू करने की बात कहकर घरों को लौट गए हैं। कोतवाली प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि संजय शौच के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा है, परिजन अपहरण की बात कह रहे हैं लेकिन संजय की तलाश की जा रही है।