फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शाम सात बजे के बाद डिपो से नहीं होता बसों का संचालन, यात्री परेशान

Wed, 31 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शाम होते ही अमरोहा रोडवेज डिपो पर सन्नाटा पसर जाता है। शाम सात बजे के बाद मुरादाबाद, दिल्ली, मेरठ या अन्य शहरों को जाने के लिए बस का संचालन नहीं होता। सर्द रातों में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए निजी वाहनों को तीन गुना किराया देना पड़ रहा है। ठंड के दिनाें में यह समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 95 बसें हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था।
1997 में अमरोहा जिला बनने के बाद वर्ष 2012 में जोया रोड पर बस डिपो की शुरुआत हुई थी, लेकिन आज तक दूसरे राज्यों को तो छोड़ो आसपास के शहरों के लिए भी रात 7:30 बजे के बाद बस नहीं मिलतीं। रोडवेज बस स्टेशन पर रात में सन्नाटा पसरा रहता है। बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन तो पहुंचते हैं लेकिन यहां से बस नहीं मिलने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ता है। सर्दी के इन दिनों में यात्रियों को और मुसीबत झेलनी पड़ रही है। लोगों को अगर दिल्ली या अन्य किसी बड़े शहर के लिए जाना हो तो बस का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

यात्रियों को पहले अमरोहा से जोया के लिए निजी वाहन या ऑटो ई-रिक्शा से जाना पड़ता है। इसके बाद जोया ओवर ब्रिज सर्विस लेन पर खड़े होकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस चालक भी मनमानी करते हैं, उनका मन किया तो बस रोक कर सवारी बैठा लेते हैं वरना सीधे निकल जाते हैं। जबकि स्थानीय लोगों ने कई बार रात को करीब 10 बजे तक बसों का संचालन करने की मांग उठा चुके हैं। हालांकि, लोगों की इस मांग का असर विभागीय अधिकारियों पर नहीं पड़ा है। लेकिन, पिछले दिनों डिपो के अधिकारियों ने आखिरी बस का आधा घंटे समय बढ़ाकर मुरादाबाद-दिल्ली के लिए भेजने की बात कही थी।
विभागीय अधिकारियों की यह योजना कब लागू हो यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन, रात में बस नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुरादाबाद की रहने वाले जसकरन सिंह अमरोहा में अपनी बुआ के घर आए थे। शाम को करीब सात बजे वह रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें कोई बस नहीं मिली। लिहाजा, वह ई रिक्शा में सवार होकर जया पहुंचे और यहां से किसी वाहन में बैठकर मुरादाबाद के लिए गए।
-
नौकरी पेशा लोगों के लिए काफी समस्या
शाम सात बजे के बाद निजी बसें ही दिखाई देती हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में निजी बसों में सफर करना पड़ता है। विभाग रोडवेज की तरफ से अगर जरूरत के हिसाब से बसें चलाई जाएं तो लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी, क्योंकि नौकरीपेशा लोग शाम के समय छुट्टी करके अपने घरों की ओर जाते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी समस्या होती है।
-
अमरोहा डिपो से 7:30 बजे आखिरी बस निकलती है। इसके बाद डिपो से कोई बस नहीं चलती। आने वाले दिनों में एक बस 8:30 बजे चलाने की तैयारी है। यह बस मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत के लिए जाएगी। यात्रियों को रात में भी किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। - केसी गौड़, एआरएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें