फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 25 घायल

Thu, 29 Oct 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह पांच बजे निजी स्लीपर बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। 60 सीटों की क्षमता वाली इस बस में 100 से ज्यादा यात्री थे।
विज्ञापन

यात्री पंजाब से दिवाली मनाने के लिए अपने-अपने घर बिहार लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि दो बसों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्यों को रवाना किया गया है। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह घटना बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव के पास हुई है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था। उन्होंने यह भी कहा कि बस ओवरलोड थी और अनियंत्रित हो गई। बस पंजाब के पटियाला से चली थी। यह हरियाणा के अंबाला होते हुए बिहार जा रही थी। इसमें सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के यात्री सवार थे।
विज्ञापन


ये यात्री हुए घायल
हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। सुपौल से कविता, अरुलिया, सरस्वती, रवींद्र कुमार, कवींद्र सिंह, हिमांशु, रवि शंकर, मुकर्रम, क्षत्रिय देवी, देवी नीलम, प्रमोद, राजपति, सोनू, राजीव, अनस, विनोद, मिथिलेश और नीरज घायल हुए। सीतामढ़ी से शिवदेवी, उनकी बेटी निम्मी, अंशु कुमार, वीरेंद्र और उषा भी घायल हुए। पूर्णिया से सुषमा देवी और पिंटू को चोटें आई हैं। चालक कालीचरण और परिचालक भी घायल हुए हैं।
0000
यात्रियों ने कूदकर जान बचाई
घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी राजीव मलिक और बहजोई सीओ स्तुति सिंह घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया गया और दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया। जिससे यातायात सुचारु हो सके।
000000
कोट
बस में क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर लाए जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर आसपास के सभी जिलों में टोल टैक्स पर अलर्ट भेज दिया गया है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कराएं। संभल जिले में पूरी निगरानी की जा रही है। हादसा नींद के कारण होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें