फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक की टक्कर से बस कंडक्टर की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने बस कंडक्टर को टक्कर मार दी, इनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बस चालक की ओर से बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला आगरा मालुआ थाना नलखेड़ा क्षेत्र के गांव विसोदा निवासी बस चालक जाकिर अली की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह चार धाम की यात्रा से लौटकर वापस कछला के लिए जा रहे थे, सोमवार की रात करीब नौ बजे बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बस रोक कर खाना बना रहे थे। इसी दौरान उन्हीं के गांव का रहने वाला बस कंडक्टर भारत सिंह पानी लेने के लिए जा रहा था कि इस्लामनगर की ओर से तेज रफ्तार आ रही बुलेट बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहजोई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें