चंदौसी में चालक को दौरा पड़ने के बाद भिड़ी रोडवेज बस।
पीतल नगरी डिपो की ओर रोडवेज बस शनिवार को अपराह्न 3.30 बजे जैसे ही चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, दस कदम पीछे ही चालक को दौरा प़ड गया। हालांकि बस काफी स्लो थी, स्टेयरिंग फ्री होने पर एक ई-रिक्शे से टकराकर रुक गई। ई-रिक्शा चालक क्षतिग्रस्त हो गया। कदमभर आगे ही विद्युत पोल था, जिससे टकराने से बाल -बाल बच गई।शीघ्रता से बस चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रामपुर के थाना स्वार निवासी जुबैर (47) रोडवेज की पीतल नगरी डिपो की बस पर चालक है। शनिवार की अपराह्न 3.30 बजे बस मुरादाबाद से चंदौसी आई। चालक जुबैर बस को एक तरफ लगाने के लिए बस स्टैंड परिसर में प्रवेश कर रहा था लेकिन इसी बीच उसे दौरा पड़ गया। धीमी गति होने के कारण बस सामने खड़े ई-रिक्शा से टकरा गई। एक कदम पर विद्युत पोल था। बस टकराने पर ई-रिक्शा चालक श्यामलाल निवासी मुहल्ला रायसत्ती गंभीर रुप से घायल हो गया।
जिसे एक निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। यहां अफरा तफरी मच गई। बस का परिचालक श्याम पाल शीघ्रता से बस चालक को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौक पर पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। परिचालक ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस की गति काफी कम थी। यदि बस पोल से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।