संभल/मढ़न। गुमसानी में टेंपो अड्डे के करीब रखा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 70 से अधिक परिवार अंधेरे में डूब गए। ट्रांसफार्मर एक महीने पहले फुंका था इसे रविवार को दोपहर एक बजे दोबारा लगाया गया। तीन बजे जब आपूर्ति चालू हुई तो मात्र 15 मिनट ही बिजली मिली। इसके बाद अचानक फाल्ट हो गया। ट्रांसफार्मर का तेल टपकने लगा। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर में आग लगी तो चिंगारी नीचे गिरने लगी। टेंपो अड्डे पर ट्रांसफार्मर की चिंगारी से मुस्लिम पुत्र छुन्नन के खोखे में आग लग गई। आग लगने से कुछ ही देर में लकड़ी का खोखा फुंक गया।
ग्रामीण क्षेत्र के उप खंड अधिकारी मलखान सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर गारंटी अवधि में था। गारंटी अवधि पूरा न होने की वजह से विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहा था। ट्रांसफार्मर की गारंटी अवधि पूरी होते ही उसे रविवार को बदलवाया गया है। ट्रांसफार्मर फाल्ट होने से फुंका है।अब इसे बदलने पांच दिन लग जाएंगे।