संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर उत्तमा में शुक्रवार की रात तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की गई है। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी इसराईल की पत्नी अल्फिया, नौशे अली व वसीर अहमद ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात अपने अपने घरों के आंगन में परिवार के के साथ सो रहे थे। देर रात किसी समय चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगा लिया और चोरों ने कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद चोर अल्फिया के घर से 70 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर सहित पांच लाख रुपये का सामान समेट लिया। नौशे अली के घर से चोरों ने 56 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर,कपड़े सहित दो लाख और वसीर अहमद के घर से 25 हजार की नकदी व जेवर सहित डेढ़ लाख की चोरी हुई है।